लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

चरस तस्करी पर NCB का शिकंजा, आरोपी को 10 साल की कठोर कैद

रिपोर्ट : मिताली चंदोला

चंडीगढ़/लुधियाना। नशा तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब के लुधियाना में 16.470 किलोग्राम चरस की तस्करी के मामले में विशेष अदालत ने आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक साल की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी।

NCB चंडीगढ़ जोनल यूनिट के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक टाटा 407 टेंपो को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन के पिछले हिस्से में छिपाकर रखी गई 16.470 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मौके से वाहन चालक कयूम खान उर्फ क्यूम खान को गिरफ्तार किया गया, जो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का निवासी है। जब्त मादक पदार्थ की पुष्टि नई दिल्ली स्थित सेंट्रल रेवेन्यूज कंट्रोल लैबोरेटरी (CRCL) ने चरस के रूप में की थी।

12 नवंबर 2026 को लुधियाना की विशेष अदालत ने NDPS एक्ट 1985 की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने तस्करी में इस्तेमाल टेंपो को भी जब्त करने का आदेश दिया है।

NCB ने नशामुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से अपील की है कि नशा तस्करी की सूचना MANAS नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें