लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

जौलजीबी मेले में बवाल: कांग्रेस नेता हरीश सिंह धामी ने खोया आपा, फेंका माइक, सीएम को दी चुनाव लड़ने की चुनौती !

रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिसे में स्थित सीमांत क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। मेले के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण और फिर चले जाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर बवाल मच गया। दरअसल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को बोलने के दौरान माइक बंद किए जाने से नाराज हो गए। गुस्से में विधायक ने माइक ऑपरेटर की ओर माइक फेंक दिया। इसके बाद हरीश सिंह धामी के समर्थकों ने माइक ऑपरेटर के साथ मारपीट की। हालात बिगड़ते देख संभालने में पुलिस कर्मियों का पसीना छूट गए। कुछ देर में इस सारे घटनाक्रम के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

मुख्यमंत्री को धारचूला सीट से चुनाव लड़ने की दी चुनौती
कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 मिनट तक चले बवाल के बाद पुनः कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी को बोलने के लिए मंच पर बुलाया गया। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी को धारचूला सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि मुझे बिना सुने चले गए पुष्कर सिंह धामी .... 2027 के बाद दोबारा यह मंच नहीं देख पाओगे। ये मेरा वादा रहा।

प्रशासन को भी चेताया
मंच से भड़के विधायक ने कहा कि मैं प्रशासन से भी कह देना चाहता हूं। यदी गुडांगर्दी करोगे तो मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। मैं किसी का चमचे से भी डरने वाला नहीं हूं। यदि गुडांगर्दी करनी है तो करो मै भी देखता हूं। इसके बाद सर्मथकों ने जोश के साथ विधायक का हौसला बढ़ाया।

बीजेपी ने विधायक के व्यवहार की आलोचला की

 मेले में हुए हंगामे पर बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी जिला मंत्री रघुवीर सिंह ने विधायक के व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि हरीश धामी ने पांच साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। इसी वजह से वह चुनाव में हार के डर से इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। रघुवीर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी जनप्रतिनिधि का इस तरह हंगामा करना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने की संभावना से विधायक परेशान हैं।

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महोत्सव है जौलजीबी मेला
जौलजीबी मेला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदियों के पवित्र संगम पर आयोजित होने वाला एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक महोत्सव है। अस्कोट के तत्कालीन ताल्लुकदार गजेंद्र बहादुर पाल द्वारा वर्ष 1914 में शुरू किया गया यह मेला सदियों से भारत, नेपाल और तिब्बत के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान और साझा संस्कृति का जीवंत केंद्र रहा है। हर साल 14 नवंबर से शुरू होने वाले इस मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र (जैसे दन, कालीन, पंखी), जड़ी-बूटियाँ, पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन और लोक नृत्य-संगीत की अद्भुत छटा देखने को मिलती है, जो सीमांत क्षेत्रों की समृद्ध विरासत और भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें