लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा- ‘अब यूके ही मेरा घर है, गॉड सेव द किंग’

रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा

दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और भारत में आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में वांछित पूर्व क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। करीब 16 साल पहले भारत छोड़कर लंदन में बसने वाले ललित मोदी ने शनिवार को प्रतिष्ठित ‘ऑक्सफोर्ड यूनियन’ को संबोधित करते हुए सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की। ललित मोदी ने इसे अपनी जिंदगी का गर्व का पल और एक नए अध्याय की शुरुआत बताया।

15 सितंबर को विशेष समारोह में मिली नागरिकता

ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान ब्रिटिश नागरिकता प्रदान की गई थी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कई वर्षों से उनका घर रहा है और यहां के लोगों, संस्थाओं, परंपराओं और मूल्यों के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान है। ललित मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ब्रिटिश नागरिक बनना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस नागरिकता को गर्व, आभार और अपनेपन की भावना के साथ स्वीकार करने की बात कही।

किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन के मौके पर यह जानकारी साझा करते हुए उन्होंने इसे अपने जीवन का बेहद खास और गौरवपूर्ण अध्याय बताया।

2010 में भारत छोड़कर चले गए थे ललित मोदी

गौरतलब है कि IPL के चेयरमैन रहते हुए प्रसारण अधिकारों में कथित हेरफेर, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन से जुड़े आरोपों के बीच ललित मोदी मई 2010 में भारत छोड़कर ब्रिटेन चले गए थे।

इसके बाद साल 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। तब से वह लंदन में ही रह रहे हैं।

वानुअतु की नागरिकता लेने की भी हुई थी चर्चा

इससे पहले ललित मोदी ने प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश वानुअतु की नागरिकता हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन भी किया था। हालांकि, बाद में वानुअतु सरकार ने उनका पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें