मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड (QUAD) समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसने एक बार फिर देश के प्रति उनके सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को चर्चा में ला दिया। समिट के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी ने जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे के मार्कर को उठाकर अपनी जेब में रख लिया। उनका यह कदम कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, क्वाड समिट में शामिल देशों के नेताओं के सामूहिक फोटो सेशन के लिए फर्श पर अलग-अलग देशों के राष्ट्रीय ध्वज के निशान लगाए गए थे। इन निशानों के जरिए यह तय किया गया था कि ग्रुप फोटो के दौरान किस देश का नेता कहां खड़ा होगा। इसी क्रम में भारतीय तिरंगे का निशान भी जमीन पर लगाया गया था।
फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर जब जमीन पर रखे तिरंगे के मार्कर पर पड़ी, तो उन्होंने उसे नीचे से उठाया और अपने पास सुरक्षित रख लिया।
Watch Video here :
पीएम मोदी के इस सहज कदम को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी चर्चा में रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने मार्कर को सुरक्षित रखने के संदर्भ में ‘Save it’ कहते हुए टिप्पणी की।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पीएम मोदी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और देश की गरिमा से जोड़कर देखा है।
कूटनीतिक बैठकों में जहां बड़े समझौतों, रणनीतिक साझेदारियों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा सुर्खियां बनती हैं, वहीं मनीला में क्वाड समिट के दौरान सामने आया यह छोटा-सा पल भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।





