उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव की आज (रविवार) 87वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान अखिलेश यादव ने घोषणा की कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘यश भारती सम्मान’ की राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट – संतेश्वर वर्मा

लखनऊ। देश के पूर्व रक्षा मंत्री, समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव की आज (रविवार) 87वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने उन्हें याद किया। जयंती के मौके पर सपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताजी को याद करते हुए कहा कि उनके पास जो भी मदद के लिए आया, उन्होंने उसकी सहायता की। नेताजी सबको साथ लेकर चलने का सिद्धांत देकर गए हैं और समाजवादी पार्टी इसे आगे बढ़ाती रहेगी। इसी दौरान अखिलेश यादव ने घोषणा की कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘यश भारती सम्मान’ की राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया जाएगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा भावुक संदेश
जयंती पर पिता को याद करते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर लिखा, “श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर आज हम उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ नमन करते हैं और उनके समाजवादी सिद्धांतों तथा मानवीय व व्यावहारिक मूल्यों को और अधिक दृढ़ता के साथ अपनाने व जीवन के हर क्षेत्र में उतारने का संकल्प दोहराते हैं। श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सीख ली, वह यह थी कि किसी के बुरे वक्त में उसके साथ खड़े रहो, और अगर कोई ‘मदद’ मांगने आए तो उसकी यथासंभव मदद करो। हमने यह भी सीखा कि कोई व्यक्ति किसी कारण या दबाव में आपके खिलाफ हो सकता है, लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता। इसलिए जब भी कोई सच्चे और निस्वार्थ भाव से रिश्तों को सुधारने की ओर कदम बढ़ाए, तो बदले में हाथ बढ़ाने में संकोच न करें।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम नेताओं ने किया याद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।” केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व रक्षा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने लिखा, “भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश और प्रदेश की विकास यात्रा में उनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है।” इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह और सांसद जगदंबिका पाल समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुलायम सिंह यादव को सामाजिक न्याय और समाजवाद का महान पुरोधा बताया।

समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में किया गया सुंदरकांड पाठ
पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां सुंदरकांड पाठ भी हुआ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अखिलेश ने बांटे लैपटॉप और स्कूल बैग
जयंती कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को लैपटॉप तथा स्कूल बैग वितरित किए। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ‘यश भारती सम्मान’ को फिर से शुरू किया जाएगा और इसकी सम्मान राशि को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा।

डॉ. राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर मुलायम सिंह ने राजनीति में रखा कदम
1967 में पहली बार जसवंतनगर सीट से विधायक चुने गए मुलायम सिंह यादव डॉ. राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से काफी प्रभावित थे। अपने पांच दशकों से अधिक के लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने तीन बार (1989, 1993 और 2003) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला और 1996 से 1998 के बीच देश के रक्षा मंत्री रहे। 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना करने वाले मुलायम सिंह आठ बार विधायक और सात बार लोकसभा सांसद भी रहे। भारतीय राजनीति में ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव को जमीनी पकड़, पिछड़ों व किसानों की आवाज उठाने और गठबंधन की राजनीति में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।