लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग: 3 की मौत, 36 कर्मचारी लापता, राहत-बचाव कार्य जारी

इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत स्थित एक कैंडी फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री के भीतर से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा
जकार्ता। इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत स्थित एक कैंडी फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 कर्मचारी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री के भीतर से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल लापता कर्मचारियों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फैक्ट्री के बाहर पहुंचे लापता कर्मचारियों के परिजन
आग लगने की घटना के बाद से फैक्ट्री के बाहर लापता कर्मचारियों के परिवार वाले परेशान होकर अपने परिजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं। कई परिवारों का अपने सदस्यों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं, बचाव दल लगातार फैक्ट्री के अंदर तलाशी अभियान चला रहा है। इस काम में स्थानीय दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ इंडोनेशियाई रेड क्रॉस के सदस्य भी मदद कर रहे हैं।

15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री से अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें चार घायल कर्मचारी भी शामिल हैं। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 36 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। बचाव दल इन कर्मचारियों की तलाश कर रहा है। राहत टीम फैक्ट्री के अलग-अलग हिस्सों में जाकर उन जगहों की जांच कर रही है, जहां किसी के फंसे होने की आशंका है।

कैसे लगी आग?
अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक आग लगने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय सभी लापता कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे या नहीं। हालांकि, आग से बचकर निकले कुछ लोगों ने बताया कि तीसरी मंजिल पर लगी एक ठंडा करने वाली (कूलिंग) मशीन से आग शुरू हुई थी। हालांकि, आग लगने के पीछे की वजहों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें