16 नवंबर को दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग और समीर नाम के युवक की हत्या का मुख्य आरोपी था नसीम दुर्रानी। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ‘डी-कंपनी’ और छोटा शकील से भी तार जुड़े थे।
रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा

बुलंदशहर/दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार तड़के बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र (सिकंदरा बाईपास के पास) में हुई एक संयुक्त मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान (37) को मार गिराया गया। नसीम के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ‘डी-कंपनी’ और छोटा शकील से जुड़े थे।
कैसे हुई मुठभेड़?
पुलिस के मुताबिक, नसीम दुर्रानी 16 नवंबर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग और हत्या का मुख्य आरोपी था। इस वारदात में 26 वर्षीय समीर नामक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद से पुलिस की टीमें लगातार नसीम की लोकेशन ट्रैक कर रही थीं। पुलिस को खुफिया इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के जरिए नसीम के बुलंदशहर में होने की जानकारी मिली थी। संयुक्त टीम ने सिकंदरा बाईपास के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख स्कूटर सवार नसीम ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसका वाहन फिसल गया। इसके बाद उसने पुलिस team पर दो .32 बोर की पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब 20 से 22 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नसीम को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

दिल्ली फायरिंग के बाद पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम किया था घोषित
दिल्ली हत्याकांड के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी, जिसके बाद पुलिस की ओर से उसके ऊपर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ की टीमें नसीम दुर्रानी की तलाश कर रही थीं। पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हत्या दुर्रानी गैंग और हारून सैफी गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा थी।

अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और आपराधिक इतिहास
बुलंदशहर का रहने वाला नसीम दुर्रानी अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी था। उस पर दिल्ली और यूपी में हत्या, लूट और रंगदारी के 25 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह दुबई में बैठे गैंगस्टर छोटा शकील के सीधे संपर्क में था। साल 2016 में उसे तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या की सुपारी भी मिली थी। इसके अलावा, चर्चित लेखक तारिक फतेह को धमकी देने और उन पर हमले की साजिश रचने के मामले में भी वह गिरफ्तार हो चुका था। नसीम के मारे जाने को उत्तर-पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी यूपी में सक्रिय संगठित अपराध के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।