लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

पटियाला: अमृतसर-कटिहार कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची भगदड़; टला बड़ा हादसा

रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा

पंजाब। अमृतसर से बिहार के कटिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस 12508 में पंजाब के पटियाला/राजपुरा जिले के सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चार बोगियों को अपने चपेट में ले लिया। चारों तरफ धुआं फैल गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे कूदने लगे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल RPF, राजकीय रेलवे पुलिस GRP और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग लगने की के पीछे की वजहों की तलाश की जा रही है।

कैसे हुआ हादसा और मौके का हाल
आग लगने की घटना सराय बंजारा स्टेशन के पास हुई। जब ट्रेन यहां से गुजर रही थी। तभी उसके सेकंड क्लास कोच के पहिए के पास अचानक भयानक चिंगारियां और आग की लपटें उठती देखी गईं। कुछ ही पलों में आग का धुंआ ट्रेन के चार डिब्बों में बुरी तरह भर गया। डिब्बों के भीतर दमघोंटू धुआं भरते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घबराए हुए यात्री चिल्लाने लगे और ट्रेन की चेन खींच दी। जैसे ही ट्रेन धीमी हुई, सभी डर के मारे नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे। 


राहत और बचाव कार्य
ट्रेन रुकने के बाद रेलवे स्टाफ और स्थानीय टीमों के पहुंचने से पहले ही, यात्रियों ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने अपनी पानी की बोतलों और उपलब्ध अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल RPF, राजकीय रेलवे पुलिस GRP और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
टला बड़ा हादसा 
गनीमत यह रही कि समय रहते आग की लपटों और धुएं पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें