रिपोर्ट: संतेश्वर वर्मा
मेरठ/हापुड़। पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले मेरठ और हापुड़ में शनिवार को सियासी हलचल तेज रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह दोनों जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित विशाल ‘पूर्व सैनिक रैली’ में शामिल होकर वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित व संबोधित किया।

मां गंगा की पूजा-अर्चना और मेले की समीक्षा
अपने दौरे के पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। सुबह करीब 10:35 बजे मेला स्थल पर पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने घाटों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश (लाइटिंग) और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने हापुड़ और अमरोहा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गढ़ और तिगरी मेले की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए।

मेरठ में पूर्व सैनिकों का किया सम्मान
हापुड़ के बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर सुबह 11:50 बजे मेरठ कैंट स्थित आरवीसी ग्राउंड पहुंचा। यहां से वे कैंट के कुलवंत सिंह स्टेडियम गए, जहां पश्चिम उत्तर प्रदेश सब-एरिया की ओर से ‘मेगा पूर्व सैनिक रैली’ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सीएम योगी ने मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से आए लगभग 3,500 पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और वीर नारियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र रक्षा में पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की।
‘एक जिला-एक व्यंजन’ पर दिया जोर
इस दौरे के दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ (ODOP) की तर्ज पर ‘एक जिला-एक व्यंजन’ की संभावनाओं पर भी जोर दिया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान को तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक ले जाने की जरूरत है, ताकि स्थानीय कारीगरों, हलवाइयों और छोटे उद्यमियों को रोजगार के नए अवसर मिल सकें। इसके साथ ही खान-पान से जुड़े नए व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र उद्यमियों को ब्याजमुक्त ऋण और वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक रैली के समापन के बाद मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा वे शास्त्रीनगर स्थित प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पर गए। मुख्यमंत्री ने मंत्री के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

योगी के बाद ओवैसी भी करेंगे आज रैली
दूसरी ओर, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी पश्चिम यूपी के मतदाताओं को साधने के लिए आज रैली करेंगे। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद यह उनकी पहली जनसभा होगी, जिसमें वे जनता से वोट की अपील करेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए दोनों दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया है।