लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

संसद सुरक्षा चूक मामला: सागर शर्मा और मनोरंजन डी. को राहत नहीं, दूसरी जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने माना- दहशत फैलाने की थी साजिश

रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में मुख्य आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन डी. को अदालत से एक बार फिर झटका लगा है। दिल्ली की पटियाला हाउस स्थित विशेष NIA अदालत ने दोनों की दूसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश किरण बंसल की अदालत ने मामले में दाखिल चार्जशीट, सप्लीमेंट्री चार्जशीट, गवाहों के बयान और दस्तावेजी साक्ष्यों पर विचार करने के बाद यह फैसला सुनाया।

अदालत ने माना कि उपलब्ध सामग्री के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं। ऐसे में UAPA की धारा 43D(5) के तहत जमानत पर लागू वैधानिक प्रतिबंध इस मामले में प्रभावी होता है।

अदालत ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपियों की कथित गतिविधियों से संसद की कार्यवाही बाधित हुई। यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई थी। अदालत ने मामले में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों को गंभीरता से लिया।

संसद की कार्यवाही बाधित करने की थी कथित योजना

यह घटना 13 दिसंबर 2023 की है। उस दिन सागर शर्मा और मनोरंजन डी. दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे। दोनों ने रंगीन धुआं छोड़ने वाले कैनिस्टर का इस्तेमाल किया, जिन्हें वे कथित तौर पर अपने जूतों में छिपाकर संसद भवन के अंदर ले गए थे। इस घटना के बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई और लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई।

मोबाइल डेटा मिटाने और सिम नष्ट करने का भी जिक्र

सुनवाई के दौरान अदालत ने गवाहों के बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों पर भी विचार किया। अदालत के समक्ष ऐसे साक्ष्यों का उल्लेख हुआ, जिनके मुताबिक घटना से पहले आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से डेटा हटाने और सिम कार्ड नष्ट करने जैसे कदम उठाए थे। अदालत ने इन तथ्यों को कथित साजिश और सबूत मिटाने की कोशिश के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना।

सह-आरोपियों को मिली जमानत से नहीं मिला लाभ

सागर शर्मा और मनोरंजन डी. की ओर से जमानत की मांग करते हुए सह-आरोपियों का हवाला भी दिया गया था। याचिका में कहा गया कि नीलम और महेश कुमावत को पहले ही जमानत मिल चुकी है, इसलिए उन्हें भी समानता के आधार पर राहत दी जानी चाहिए।

हालांकि, अदालत ने दोनों मामलों की परिस्थितियों और आरोपियों की कथित भूमिकाओं में अंतर पाया। अदालत के मुताबिक, नीलम की भूमिका अलग थी और वह संसद भवन के बाहर मौजूद थीं। वहीं, महेश कुमावत घटना के दिन दिल्ली में मौजूद नहीं थे और समूह की पिछली दो बैठकों में भी शामिल नहीं हुए थे।

इसके विपरीत, सागर शर्मा और मनोरंजन डी. संसद भवन के अंदर पहुंचे और दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदे। उन्होंने अपने जूतों में धुआं छोड़ने वाले कैनिस्टर छिपा रखे थे। अदालत ने इसी अंतर को जमानत याचिका खारिज करने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें