लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

ग्रेटर नोएडा PNB घोटाला: 30 खाताधारकों ने की शिकायत, 35 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ऐच्छर गांव स्थित शाखा में कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक करीब 30 खाताधारकों ने अपने खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में रकम की हेराफेरी की शिकायत की है। शुरुआती जांच में करीब 35 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित होने की बात सामने आई है।

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की इस बैंक शाखा में मामला सामने आने के बाद खाताधारक अपने खातों की जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। आशंका है कि जांच आगे बढ़ने के साथ प्रभावित खातों और रकम का आंकड़ा भी बदल सकता है।

शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारी निलंबित

मामले की जानकारी मिलने के बाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, शाखा में नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बैंक की एंटी करप्शन टीम भी मामले की जांच कर रही है।

130 से 150 करोड़ रुपये के गबन का भी आरोप

 

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने इस मामले में कथित गबन की रकम 130 से 150 करोड़ रुपये तक होने का आरोप लगाया है। संगठन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। हालांकि, इस बड़ी रकम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वहीं, पुलिस ने 18 खाताधारकों की एफडी तोड़ने और धनराशि में कथित हेराफेरी से संबंधित शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बैंक, पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कथित घोटाले की वास्तविक रकम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें