लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

अब तारीख पर तारीख नहीं! 3 साल में मिलेगा न्याय, FIR से सुप्रीम कोर्ट तक समयबद्ध होगी प्रक्रिया

नए आपराधिक कानूनों से अब 3 साल में मिलेगा न्याय

1. FIR दर्ज होने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की न्यायिक प्रक्रिया होगी समयबद्ध।
2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में किया बड़ा ऐलान।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल में कहा कि नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद देश में FIR दर्ज होने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की न्यायिक प्रक्रिया को समयबद्ध किया जाएगा और तीन साल के भीतर न्याय मिलने का लक्ष्य रखा गया है।

भोपाल के BHEL इलाके के दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद पशुपालक सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली दुनिया की सबसे आधुनिक प्रणालियों में शामिल होगी।

शाह ने देश में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार विस्तृत योजना पर काम कर रही है, जिसका लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को पूरी तरह खत्म करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें