लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

नोएडा में IT इंजीनियर ने मौत से पहले पिता को किए कई मैसेज, कर्ज और निजी परेशानियों का किया था जिक्र

विशेषज्ञों के मुताबिक, अत्यधिक तनाव, आर्थिक परेशानी, वैवाहिक विवाद या लंबे समय तक चलने वाली मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में व्यक्ति को अकेला छोड़ने के बजाय परिवार और भरोसेमंद लोगों का साथ तथा विशेषज्ञ की मदद लेना बेहद जरूरी है।

नोएडा: सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसायटी में 30 वर्षीय IT इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में जांच के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। संभव गुरुग्राम के DLF साइबर हब में काम करते थे। बताया जा रहा है कि पिछले करीब आठ महीने से उनका पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी करीब पांच महीने पहले मायके चली गई थीं।

पुलिस और परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले संभव ने अपने पिता से संपर्क करने की कोशिशों का जवाब नहीं दिया। पिता की ओर से कई बार फोन किए जाने के बाद संभव ने उन्हें बड़ी संख्या में मैसेज भेजे। इन संदेशों में उन्होंने कर्ज, बीमारी और निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का जिक्र किया था।

बताया जा रहा है कि संभव ने इसके बाद एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक और व्यक्तिगत परेशानियों के बारे में बात की। उनके आखिरी संदेशों में आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जाहिर की गई थी।

घटना से पहले आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने खुद को बेहद तनाव और अवसाद में होने की बात कही। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, संभव पिछले कुछ समय से कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे थे। पुलिस अब उनके मोबाइल फोन, मैसेज, वीडियो और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें