लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

दादी ने पोते के नाम खरीदा 200 रुपये का कूपन, 6 साल के मेदांश ने जीत ली 50 लाख की फॉर्च्यूनर

रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां महज 200 रुपये के कूपन ने एक परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया। यहां सीलमपुरा के रहने वाले 6 साल के मेदांश ने लकी ड्रॉ में करीब 50 लाख रुपये कीमत की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार जीत ली। खास बात यह है कि मेदांश के नाम यह कूपन उसकी दादी ने खरीदा था। जैसे ही परिवार को इस जीत की खबर मिली, घर में जश्न का माहौल बन गया। कार मिलने की खुशी में परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया और नई गाड़ी की विधि-विधान से पूजा भी की।

लकी ड्रॉ में निकला 6 साल के मेदांश का नाम

जानकारी के मुताबिक, करीब एक साल पहले मेदांश की दादी आभापुरी धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने पोते के नाम पर 200 रुपये का एक कूपन खरीदा था। साल 2026 में जब लकी ड्रॉ के नतीजे घोषित किए गए, तो पहला इनाम मेदांश के नाम निकला। इनाम में उसे करीब 50 लाख रुपये कीमत की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार मिली।

इस खबर के सामने आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार का अपनी कार खरीदने का सपना था, लेकिन लकी ड्रॉ में मिली इस गाड़ी ने उनके लिए खुशी का एक यादगार मौका बना दिया।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मेदांश की जीत

महज 200 रुपये के कूपन से लाखों रुपये की कार जीतने का यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। लोग मेदांश की इस जीत पर हैरानी जता रहे हैं और उसके परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।

जिस कार को खरीदने के लिए परिवार को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती, वह अब उन्हें लकी ड्रॉ में इनाम के तौर पर मिली है। मेदांश और उसके परिवार के लिए यह जीत लंबे समय तक याद रहने वाला खास पल बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें