लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बदरीनाथ धाम से देहरादून जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही थी और मौसम बेहद खराब था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर का रडार से संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX बताया गया है।

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग थे सवार

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु के अलावा पांच अन्य यात्री भी मौजूद थे। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।

बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच तलाश अभियान

हादसे के बाद बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच दुर्गम पहाड़ी इलाके में खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में दो अन्य हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है। हालांकि, क्षेत्र में लगातार खराब मौसम और बर्फबारी के कारण बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

हादसे की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

फिलहाल SDRF, NDRF, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल के आसपास अभियान में जुटी हुई हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें