लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

लखनऊ में 14 करोड़ के दुर्लभ बाज बरामद, मुंबई का तस्कर गिरफ्तार

7 बाज की कीमत 14 करोड़! जंगलों से दुबई तक फैला था तस्करी का नेटवर्क, लखनऊ में STF का बड़ा एक्शन

रिपोर्ट: प्रीती पांडेय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ ने दुर्लभ पक्षियों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुंबई निवासी फिरोज मसर्रत खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सात दुर्लभ बाज यानी फाल्कन बरामद किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन पक्षियों को गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से पकड़कर मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन तक सप्लाई किया जाता था। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सवाल है कि आखिर इन दुर्लभ पक्षियों की विदेशों में इतनी भारी मांग क्यों है और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं? फिलहाल एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें