लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

‘विधानसभा चुनाव’ नहीं लडे़ंगे अखिलेश यादव ; वाराणसी में किया ऐलान, कहा- ‘सीधे शपथ लेंगे’..

अपने वाराणसी के दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि क्योटो नहीं बनाया क्योटो की फोटो ही लगा देते। हम काशी में मेट्रो बनाएंगे।

रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा
यूपी। यूपी विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है। सियासी हलचल तेज होती जा रही है। इसी सियासी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज बड़ ऐलान कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि मैं तो ये मानता था कि काशी के लोग बड़े धार्मिक है। शुभ समय क्या है या खराब समय क्या है। उन चीजों का बहुत ध्यान रखते है और हम मुख्यमंत्री तब बनते है, जब चुनाव नहीं लड़ते है। इसलिए वहीं काम करेंगे जो शुभ होगा हमारे लिए। आगे उन्होंने कहा कि वो पिछली बार भी बिना चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बने थे और इस बार भी लोकसभा से सीधे शपथ लेने पहुंचेंगे।

सरकार बनने पर काशी में मेट्रो बनाएंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि वरुणा नदी जो पूजनीय है जिसके साथ आध्यात्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। उसको भी सुंदर करने का काम शुरू हुआ था। गोमती रिवर फ्रंट से, हम इसको साफ सुथरी नदी देंगे। समाजवादी पार्टी का सपना पूरा करेंगे। अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि क्योटो नहीं बनाया क्योटो की फोटो ही लगा देते। हमारी सरकार बनी तो हम काशी में मेट्रो बनाएंगे।

ओम प्रकाश राजभर पर बोला हमला
बांदा जिले के बबेरू में एक जनसभा के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने खुद को पूरे देश का सबसे बड़ा गुंडा बताया था। जिसपर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि उनकी OTP कहीं और से आती है। ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट में बैठे माफिया वालों को डराना चाहते हैं उन्हें 50 सीट चाहिए तो वह माफिया का रोल प्ले करेंगे डराने के लिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद सारे मंत्रियों की खुद टिकट काटने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा प्रभु राम देंगे सजा
अखिलेश ने बीजेपी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उसे अराजकता की यात्रा बताया और उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान प्रभु राम सजा देंगे भगवान विश्वनाथ भी देंगे। राम मंदीर पर क्लीन चिट मिल गई लेकिन ऊपर वाला क्लीन चिट कब देगा। जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण के लिए कहा है उनके सभी कार्यक्रम बंद कर देने चाहिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को बुलडोजर ले लेना चाहिए और सीधा उनके आश्रम में चला देना चाहिए।

बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया
वाराणसी में अखिलेश यादव के दिए गए बयान के बाद सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर रणछोड़ बता दिया। उन्होंने लिखा रणछोड़ अखिलेश, पहले चुनौती दी, अब भाग खड़े हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अखिलेश अब सीधे लोकसभा से आकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे? यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे बिना चुनाव के सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) करना, यही सपाइयों की सच्चाई है। आगे उन्होंने कहा कि जब सत्ता में थे, तब नोएडा जाने से डरते थे और अब चुनाव लड़ने से डर रहे हैं।

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश को दी चुनौती
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को चुनावी मैदान में आमने-सामने के मुकाबले की खुली चुनौती दी। राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अरे मित्र अखिलेश यादव जी! सुना है कि आप अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे। ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइए हो जाए दो-दो हाथ। उन्होंने अखिलेश के शुभ काम वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बिना चुनाव लड़े उनका मुख्यमंत्री बनना कोई टोटका नहीं था, बल्कि वह एक ‘रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादे’ थे इसलिए सीएम बन गए थे। अब उन्हें हार का डर सता रहा है।अब लाल टोपी वालों की या टोना-टोटका मानने वालों की सरकार नहीं है। जनता ने ऐसी शक्तियों को 10 साल पहले ही उखाड़ फेंका है।

2012 के फॉमूले को दोहराना चाहते है अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिए गए इस बयान के पीछे राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अखिलेश व्यक्तिगत रूप से चुनाव जीतने से कहीं ज्यादा जरूरी अपनी पार्टी को सत्ता की दहलीज तक पहुंचाना है। जो उन्होंने 2012 में किया था। सरकार बनने की सूरत में वे बाद में विधान परिषद या उप-चुनाव के रास्ते मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल सकते हैं। फिलहाल, वो इस तरह से किसी एक विधानसभा क्षेत्र में खुद को बांधने के बजाय वे पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर समाजवादी पार्टी और ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन के पक्ष में माहौल तैयार करना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने क्यों लिया ये फैसला
अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव ना लड़ने से उन्हें ये फायदा हो सकता है कि वो पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए फ्री रहें। जिससे वो यूपी की जनता तक ज्यादा पहुंच बना सकते है। दूसरा ये कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा में बहुमत हासिल ना कर पाई, तो वो दिल्ली में रहकर राजनीति करते रहेंगे। लेकिन चुनाव ना लड़ने का नुकसान भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें