श्रीगंगानगर में ब्लास्ट हो गया है। यह धमाका अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुआ है। जिसमें सीमेंट के दो पिलर पूरी तरह टूट गए हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। आंतकी साजिश के तहत घटना की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट- सतेश्वर वर्मा श्रीगंगानगर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में मंगलवार रात एक बड़ा धमाका हुआ है। धमाका इतना तेज था कि पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो पिलर क्षतिग्रस्त हो गए है और करीब दो फीट गहरा व पांच फीट चौड़ा गहरा गढ्ढा हो गया है। यह घटना अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद हुई। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ श्रीगंगानगर के एसपी हरिशंकर मौके पर पहुंचे और घटलास्थल का जायजा लिया। वहीं, घटना की स्थिति और रेलवे से जुड़ा होने के कारण एटीएस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इस रूट पर सभी ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया गया हैं। रात 9:45 बजे दहल उठा इलाकायह घटना रामसिंहपुर और विजयनगर के बीच गांव 50 जीबी के पास के हुई। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहम गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त पाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी। टला बड़ा हादसा, पटरियों को पहुंचा नुकसान मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे दो से तीन सीमेंट के स्लीपर (पिलर) पूरी तरह टूट गए और उनके भीतर का सरिया बाहर निकल गया। हालांकि, लोहे की मुख्य पटरी को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा था। हालांकि, धमाके से पहले रात करीब 9 बजे ही इस ट्रैक से अनूपगढ़-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। ब्लास्ट के बाद पूरी तरह टूट गए सीमेंट के 2 ब्लॉक बता दें कि श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ये घटना मंगलवार देर रात करीब 9:45 बजे, अनूपगढ़ कस्बे के 50 जीबी गांव के पास की है। सुरक्षा एजेंसियां धमाके की वजह तलाश रही पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे तक इस लाइन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई थीं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि सीमावर्ती इलाके में इस ब्लास्ट के पीछे असामाजिक तत्वों या देश विरोधी ताकतों का क्या हाथ है। इससे पहले हाल में भीलवाड़ा में एक्सप्लोसिव लदी पिकअप में जोरदार धमाका हुआ था। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद किया था 7.5 किलोग्राम आरडीएक्स RDX
हालांकि इससे पहले 25 अक्तूबर को भी श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था। उस समय सीमा सुरक्षा बल BSF और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर सीमावर्ती क्षेत्र से एक संदिग्ध बैग बरामद किया था, जिसमें करीब 7.5 किलोग्राम आरडीएक्स RDX विस्फोटक और एक टाइमर डिवाइस छुपाया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस भारी मात्रा में विसफोटक को ड्रोन के जरिए सीमा पार पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में गिराए जाने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद से ही पूरे सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात घटना की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक होने के कारण श्रीगंगानगर के एसपी हरिशंकर समेत भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर और जोधपुर से एटीएस ATS, सीआईडी CID, आईबी IB, एफएसएल FSL और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से मिट्टी और बारूद के सैंपल लिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।
यह घटना रामसिंहपुर और विजयनगर के बीच गांव 50 जीबी के पास के हुई। मंगलवार रात करीब 9:45 बजे अचानक एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सहम गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त पाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी।
टला बड़ा हादसा, पटरियों को पहुंचा नुकसान
मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे दो से तीन सीमेंट के स्लीपर (पिलर) पूरी तरह टूट गए और उनके भीतर का सरिया बाहर निकल गया। हालांकि, लोहे की मुख्य पटरी को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा था। हालांकि, धमाके से पहले रात करीब 9 बजे ही इस ट्रैक से अनूपगढ़-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी।
ब्लास्ट के बाद पूरी तरह टूट गए सीमेंट के 2 ब्लॉक
बता दें कि श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ये घटना मंगलवार देर रात करीब 9:45 बजे, अनूपगढ़ कस्बे के 50 जीबी गांव के पास की है।
सुरक्षा एजेंसियां धमाके की वजह तलाश रही
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे तक इस लाइन से गुजरने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई थीं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि सीमावर्ती इलाके में इस ब्लास्ट के पीछे असामाजिक तत्वों या देश विरोधी ताकतों का क्या हाथ है। इससे पहले हाल में भीलवाड़ा में एक्सप्लोसिव लदी पिकअप में जोरदार धमाका हुआ था। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई थी।
कुछ दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद किया था 7.5 किलोग्राम आरडीएक्स RDX
हालांकि इससे पहले 25 अक्तूबर को भी श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था। उस समय सीमा सुरक्षा बल BSF और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर सीमावर्ती क्षेत्र से एक संदिग्ध बैग बरामद किया था, जिसमें करीब 7.5 किलोग्राम आरडीएक्स RDX विस्फोटक और एक टाइमर डिवाइस छुपाया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस भारी मात्रा में विसफोटक को ड्रोन के जरिए सीमा पार पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में गिराए जाने की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद से ही पूरे सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं।
हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक होने के कारण श्रीगंगानगर के एसपी हरिशंकर समेत भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर और जोधपुर से एटीएस ATS, सीआईडी CID, आईबी IB, एफएसएल FSL और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से मिट्टी और बारूद के सैंपल लिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।




