IND vs NZ : ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने अंशुल कंबोज। विराट कोहली ने खेली 74 रनोंं की जिताऊ पारी। बारिश के खलल के बीच भारत ने पांच विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य।
रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा
ऑकलैंड। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। बुधवार को ईडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश की पत्तों की तरह ढह गई और 40.2 ओवर में पूरे विकेट खोकर महज 185 रन ही बना सकी। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत को डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत मिले पहले 167 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन दोबारा बारिश के खलल के बाद 143 रनों के संशोधित लक्ष्य दिया गया। जिसे कोहली की 74 रनों की पारी के बदौलत भारत ने बड़ी आसानी से पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड ने बनाए 185 रन
टॉस जीत भारत पहले गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के टीम के लिए शुरुआत काफी अच्छा नहीं रहा। पूरी टीम 40.2 ओवर में 185 रन ही बना सकीं। टिम साइफर्ट 43 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन, डेरिल मिचेल 41 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन और ग्लेन फिलिप्स 51 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा टिकनर और डफी ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। विल यंग नौ रन, हेनरी निकोल्स नौ रन, टॉम लाथम तीन रन, कप्तान मिचेल सैंटनर चार रन, नाथन स्मिथ एक रन और काइल जेमीसन एक रन बनाकर आउट हुए।
अर्शदीप सिंह ने झटके चार विकेट
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। जिसके सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम टीक ना सकीं और धरासाई हो गई। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार 4 विकेट झटके, गुरनूर बरार ने 3 विकेट चटकाए और अंशुल कंबोज ने दो विकेट झटके। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पांच विकेट खोकर भारत ने लक्ष्य किया हासिल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। बारिश के खलल के बाद सलामी बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल ने 56 गेंदों में 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। वहीं दूसरी छोर से विराट कोहली ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 52 गेंदों में 74 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। जिसमें उन्होंने 13 शानदार चौके और छक्के लगाए। हालांकि, इस रन चेज में भारत ने अपने 5 विकेट गंवाने पड़े। लेकिन बल्लेबाजों की तेज तर्रार रन गति की बदौलत टीम इंडिया ने मात्र 22.4 ओवर में ही 145 रन बनाकर इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
रोहित डक पर आउट
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले शून्य (डक) पर आउट हो गए। मैच की शुरुआत में ही कीवी गेंदबाजों की बेहतरीन स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के सामने रोहित गड़बड़ा गए और क्रीज पर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। उनके इस शुरुआती झटके ने भारतीय खेमे को कुछ समय के लिए दबाव में डाल दिया था। लेकिन बाद में शुभमन गिल और विराट कोहली की मजबूत साझेदारी ने टीम को संभालते हुए जीत की राह पर आगे बढ़ाया।
प्लेयर ऑफ द मैच बने अंशुल कंबोज
इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और मैच के महत्वपूर्ण मोड़ों पर 2 विकेट चटकाकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी। कंबोज की धारदार गेंदबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड को महज 185 रनों पर समेटने में सफल रही। जिसके कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।





