लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

यूपी चुनाव 2027: गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, वाराणसी रैली में चिराग पासवान का बड़ा ऐलान

रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन NDA के घटक दलों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार को आगामी यूपी चुनाव को लेकर अपना राजनीतिक दावा पेश कर दिया है। वाराणसी में आयोजित संकल्प सभा के दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि यदि एनडीए के साथ सीटों का तालमेल नहीं बैठ पाया, तो उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

यूपी में गठबंधन को लेकर अभी तक कोई बातचीत शुरू नहीं हई-चिराग
लोजपा (आर) के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि लोकशक्ति पार्टी बाजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। वो खुद केंद्र में मंत्री है। आगे चिराग ने कहा कि यूपी में गठबंधन को लेकर अभी तक कोई बातचीत शुरू नहीं हुई है। लेकिन, अगर गठबंधन नहीं हो पाया तो संभवतः उनकी पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लडे़ंगी।

अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा विधानसभा चुनाव न लड़कर सीधा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बयान पर चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि यह हार का डर है पार्टी के प्रदर्शन की चिंता है क्योंकि लोकसभा में झूठ बोलकर संविधान पर खतरा बताकर आरक्षण पर खतरा बताकर इन लोगों ने लोकसभा में तो वोट हासिल कर लिया। अब इनको डर है कि जैसे महाराष्ट्र में हुआ था कि लोकसभा में महाराष्ट्र की जनता ने विपक्ष का साथ दिया लेकिन विधानसभा में पुनः एनडीए को भारी मतों से जिताने का काम किया। यह डर अखिलेश जी को होगा कि विधानसभा में जनता उनका साथ नहीं देगी, इसलिए उन्होंने चुनाव न लड़ने की बात कही है। आप उस सेनापति की भूमिका निभाए जो रण के क्षेत्र में सबसे आगे बढ़कर अपने सैनिकों का मार्गदर्शन करता हो ना कि महल में बैठकर अपने सैनिकों को लड़ता देखें। 

एनडीए के लिए नई चुनौती?
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने साफ संकेत दे दिए हैं कि पार्टी यूपी में अपने जनाधार का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गठबंधन न होने की स्थिति में सभी सीटों पर अकेले उतरने का यह एलान बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने नए समीकरण खड़े कर सकता है।

संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी में आयोजित लोजपा (आर) की इस रैली में चिराग पासवान की चुनावी ताकत की परीक्षा भी देखने को मिली। मंच पर चिराग पासवान की बिल्कुल अलग अंदाज में एंट्री हुई, जिसे देखकर वहां मौजूद हजारों की भीड़ का उत्साह चरम पर पहुंच गया। चिराग ने हाथ में माइक लेकर नए सियासी तेवरों के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें