ये हैं बिहार के श्रवण कुमार… नाम है मोनू मेटुरबाला. उम्र महज 19 साल. बिहार के अररिया के रहने वाले मोनू की मां जब बीमार पड़ीं, तो उन्होंने महादेव से मां की सलामती की प्रार्थना की और एक वादा किया कि मां ठीक हो जाएंगी, तो वह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों और 4 धामों के दर्शन करने जाएंगे. मां की तबीयत में सुधार हुआ, तो मोनू अपना वादा निभाने निकल पड़े लेकिन उनका तरीका जरा हटकर है. वह गाड़ी से नहीं, बल्कि दौड़कर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि 15 मार्च 2026 को शुरू हुई इस यात्रा में मोनू अब तक करीब 8,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं. वह हर दिन लगभग 50 किलोमीटर दौड़ते हैं. उनकी यह यात्रा अब लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है.





