लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा! बोलीं- ‘लड़कियों को जलील करते हो, शर्म नहीं आती’, वीडियो वायरल

फब्तियां कसने वालों पर भड़कीं अक्षरा सिंह, बोलीं- ‘आपके ही घर की लड़की हूं, लड़कियों को जलील करते हो, शर्म नहीं आती?’ वीडियो वायरल

रिपोर्ट: संतेश्वर वर्मा

पटना। भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है। बीते दिनों दोनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। पहले पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ और अब अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह एक शख्स को फटकार लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि, शख्स के अपनी गलती मान लेने के बाद अक्षरा उससे कहती हैं, ‘नाउ आई लव यू।’

इससे पहले वायरल हुए पवन सिंह के वीडियो में वह अक्षरा सिंह को ‘मेरा बाबू’ कहते हुए दिखाई दिए थे। साथ ही उन्होंने दिल से सॉरी बोलने की बात भी कही थी। अब अक्षरा सिंह के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

अक्षरा सिंह ने लड़कियों के सम्मान की बात की

अक्षरा सिंह का वायरल वीडियो किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें वह मंच पर हाथ में माइक लेकर एक शख्स को फटकार लगाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह Gen Z यानी नई पीढ़ी की लड़कियों के सम्मान की बात करती हैं।

वीडियो में अक्षरा सिंह कहती हैं कि लड़कियों का सम्मान करना सीखिए और लोगों के साथ इस तरह की बदतमीजी मत कीजिए। वह लड़कियों को अपमानित करने और उन पर फब्तियां कसने वालों को भी खरी-खोटी सुनाती दिखाई देती हैं।

अक्षरा कहती हैं, ‘आपके ही घर की लड़की हूं, अच्छा लगेगा? लड़कियों को जलील करते हो, शर्म नहीं आती?’

इस दौरान वह Gen Z होने का मतलब भी समझाती हैं और लड़कियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कहती हैं।

गलती मानने पर बोलीं- ‘नाउ आई लव यू’

वीडियो में अक्षरा सिंह संबंधित शख्स को उसकी गलती का एहसास कराती नजर आती हैं। जब वह शख्स अपनी गलती मान लेता है, तो अक्षरा का अंदाज बदल जाता है। वह कहती हैं, ‘नाउ आई लव यू। आपने अपनी गलती मान ली, आई लव यू।’

अक्षरा सिंह का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में वह एक ओर लड़कियों के सम्मान को लेकर सख्त रुख अपनाती हैं, तो दूसरी ओर गलती मानने पर सामने वाले के प्रति सहज व्यवहार भी करती हैं।

इससे पहले पवन सिंह का वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि इससे पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें वह अक्षरा सिंह के बारे में कहते हुए दिखाई दिए थे, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं।’

वीडियो में पवन सिंह आगे कहते हैं, ‘मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ।’

पवन सिंह और अक्षरा सिंह से जुड़े इन दोनों वीडियो के सामने आने के बाद भोजपुरी मनोरंजन जगत में एक बार फिर दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें