रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा
दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार शतक जड़ने वाले अभिषेक ने अपने ही साथी खिलाड़ी ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि ईशान तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
आईसीसी की बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा के खाते में 897 रेटिंग अंक हैं। साहिबजादा फरहान 883 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि ईशान किशन को 866 अंक मिले हैं। इससे पहले ईशान पहले और अभिषेक दूसरे स्थान पर थे। ताजा बदलाव के साथ अभिषेक ने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज का मुकाम हासिल कर लिया है।
बल्लेबाजी में भारत का दबदबा, टॉप-10 में चार खिलाड़ी

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 10 में भारत के चार बल्लेबाज शामिल हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी भी इस प्रारूप में टीम की मजबूत बल्लेबाजी को दर्शाती है। हालांकि गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की शीर्ष 10 रैंकिंग में फिलहाल कोई भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया है।
ईशान किशन के पीछे रहने से फरहान को फायदा
साहिबजादा फरहान ने 13 अक्टूबर के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बावजूद वह रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में ईशान किशन के नहीं खेलने से उनकी रेटिंग पर असर पड़ा, जिसका फायदा फरहान को मिला।
गेंदबाजों की रैंकिंग में अक्षर पटेल टॉप-10 से बाहर
भारतीय गेंदबाजों के लिए ताजा रैंकिंग में स्थिति थोड़ी निराशाजनक रही। अक्षर पटेल एक स्थान नीचे खिसककर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह 15वें और जसप्रीत बुमराह 27वें स्थान पर हैं। वहीं, अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे नंबर पर हैं।
ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पंड्या भारत के सर्वश्रेष्ठ
टी20 ऑलराउंडरों की सूची में हार्दिक पंड्या सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। वह 184 रेटिंग अंकों के साथ 13वें स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा शीर्ष पर और पाकिस्तान के सईम अयूब दूसरे स्थान पर हैं।
आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार बढ़ रहा है अभिषेक का कद
अभिषेक शर्मा ने अपने आक्रामक अंदाज और तेजी से रन बनाने की क्षमता के दम पर टी20 क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। पावरप्ले में बड़े शॉट खेलने और कम गेंदों में मैच का रुख बदलने की उनकी क्षमता भा





