रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा
सारब्रुकन। जर्मनी के सारब्रुकन में खेले जा रहे हाइलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भारतीय बैडमिंटन के दो दिग्गज खिलाड़ी लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः पुरुष और महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। बैडमिंटन के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत ने हाइलो ओपन में एक साथ पुरुष और महिला दोनों एकल वर्गों में स्वर्ण पदक जीते हैं।
लक्ष्य सेन ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरी बार दर्ज की जीत

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने आखिरकार इस सीजन अपने खिताबी सूखे को खत्म कर दिया। उन्होंने पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के दिग्गज और विश्व के नंबर छह खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को सीधे 21-17, 21-10 से मात दी। लक्ष्य ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और क्रिस्टी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यह लक्ष्य सेन के करियर का दूसरा हाइलो ओपन खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2019 में यह खिताब जीता था। इसके साथ ही वह दो बार हाइलो ओपन जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। पीवी सिंधु ने 39 मिनट में अपने नाम किया जीत 
महिला एकल के फाइनल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने डेनमार्क की लाइन होयमार्क क्येरफेल्ट को 21-12, 21-14 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सिंधु ने यह मुकाबला मात्र 39 मिनट में अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ सिंधु ने इस साल का अपना दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता और हाइलो ओपन का महिला एकल खिताब जीतने वाली इतिहास की पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
हाइलो ओपन 2026 की विजेता सूची
पुरुष एकल: लक्ष्य सेन (भारत) – विजेता
महिला एकल: पीवी सिंधु (भारत) – विजेता
पुरुष युगल: क्रिस्टियन फॉस्ट क्येर / रासमस क्येर (डेनमार्क) – विजेता
महिला युगल: अमालिया सहाया प्रातिवी / सिती फादिया सिल्वा रामधंती (इंडोनेशिया) – विजेता
मिश्रित युगल: थॉम गिक्वेल / डेलफिन डेलरू (फ्रांस) – विजेता





