लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

IND vs NZ:वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, चोट के कारण मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र बाहर

रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा

दिल्ली। भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। बल्लेबाज मार्क चैपमैन और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि रचिन रवींद्र का एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधा डिसलोकेट (खिसक) गया था। ऐसे में न्यूजीलैंड के दो बड़े खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कोच रॉब वॉल्टर ने साफ किया कि इस महीने के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।
दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने पर न्यूजीलैंड ने किए बडे़ बदलाव
चोट के कारण दोनों खिलाड़ियों के सीरीज से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। टिम सीफर्ट अब पूरी सीरीज खेलेंगे। पहले उन्हें सिर्फ आखिरी के दो मैचों के लिए चुना गया था। वहीं, हेनरी निकोल्स और मैट फिशर को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। लेकिन मैट हेनरी के फिटनेस पर अभी भी सवाल बने हुए है। वो टीम से आज यानी 2 नवंबर को जुड़ेंगे, जिसके बाद उनकी फिटनेस पर फैसला लिया जाएगा। जबकि, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी के दो वनडे मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे।
यूरोपियन प्रीमियर लीग खेलते समय चोटिल हुए थे मार्क चैपमैन
मार्क चैपमैन यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते समय चोटिल हुए थे। उनको हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इस पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया है। बोर्ड ने बताया है कि MRI के बाद, उन्हें पूरी तरह से फिट होने से पहले अब दो हफ्ते और रिहैब की जरूरत है। इसके अलावा रचिन रविंद्र को लेकर बोर्ड ने जानकारी दी है कि एक प्रमोशनल शूट के दौरान उनका दाहिने कंधे में इंजरी हो गई थी। फील्डिंग के लिए वे पूरी तरह तैयार नहीं हैं। बल्लेबाजी वे कर सकती हैं। ऐसे में उनकी मैदान पर वापसी में वक्त लगेगा।
हम कोई भी गलत रिस्क नहीं लेना चाहते-हेड कोच
हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा- सब जानते हैं कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने जरूरी हैं, इसलिए यह दुख की बात है कि उन्हें यह सीरीज मिस करनी पड़ रही है। मैं पिछले हफ़्ते मार्क से मिला था। हालांकि, वह निराश हैं, लेकिन वह मैदान पर वापस आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रचिन का कंधा अभी तक ठीक नहीं हुआ है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सके, इसलिए इस महीने के आखिर में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए हम कोई भी गलत रिस्क नहीं लेना चाहते।
वनडे सीरीज में रोको की होगी वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत है, जो टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण पिचों पर इन दोनों अनुभवी दिग्गजों की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी को गहराई और स्थिरता देगी, जिससे युवा कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को मैदान पर बड़ा सहारा मिलेगा।
इस-इस दिन भिड़ेगी दोनों टीमें
मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 4 नवंबर ऑकलैंड
दूसरा वनडे 7 नवंबर वेलिंग्टन
तीसरा वनडे 10 नवंबर हैमिल्टन
चौथा वनडे 13 नवंबर माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे 15 नवंबर माउंट माउंगानुई
भारत के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।
भारत के खिलाफ आखरी 2 वनडे के लिए टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), मिचेल हे (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, विल यंग, निक केली, माइकल ब्रेसवेल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।
पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल और ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार।
आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन(उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यश ठाकुर, गुरनूर ब्रार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें