लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी में रहस्यमयी धमाका, तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने ली जिम्मेदारी, एजेंसिया जांच में जुटी

रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार की रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर एक जोरदार और रहस्यमयी धमाका हुआ। ब्लास्ट की जिम्मेदारी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने ली है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में संगठन ने दावा किया है कि उसने कथित तौर पर ‘भगवा हुकूमत’ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को निशाना बनाया है। संगठन के इस दावे के बाद फॉरेंसिक टीम और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं।

तहरीक-ए-मुजाहिदीन हिंदुस्तान संगठन क्या है?
इस घटना ने तब और गंभीर मोड़ ले लिया जब सोशल मीडिया एक्स पर ‘गाजी 2’ नाम के एक संदिग्ध हैंडल से पोस्ट कर ‘तहरीक-ए-मुजाहिदीन-ए-हिन्दुस्तान’ नाम के संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। हालांकि, संगठन को लेकर एजेंसियों का कहना है कि ये एक नया संगठन लग रहा है। इससे पहले इस संगठन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। वहीं, आशंका है कि इस संगठन का नाम इस्तेमाल करने के पीछे गहरी साजिश है। ISI, लोकल नेटवर्क का इस्तेमाल करके इस तरह का नाम का प्रयोग करके भारतीय एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश कर सकती है। इसके पीछे शहजाद भट्टी हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है।

क्या है मामला
दरअसल, शुक्रवार की रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरी चौकी दहल गई। खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं, चौकी के अंदर मौजूद एक फूड डिलीवरी बॉय घायल हो गया। घायल डिलीवरी बॉय का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसके बाद अंदेशा जताया जा रहा था कि ब्लास्ट एसी या उससे जुड़े किसी उपकरण में हुआ है, लेकिन जांच के बाद पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद ही पुलिस ने आंतकी हमले की एंगल से मामले की जांच शुरू की।

जांच में जुटीं देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियां
शुरुआती तौर पर ब्लास्ट के पीछे एसी कंप्रेसर या सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन शुरुआती जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इससे साफ इनकार कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह किसी केमिकल या बारूद से किया गया धमाका प्रतीत हो रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधी दस्ता UP ATS, इंटेलिजेंस ब्यूरो IB, बम निरोधक दस्ता BDS और फॉरेंसिक टीमें FSL मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। घटनास्थल से मिले केमिकल सैंपल्स को जांच के लिए आगरा लैब भेजा गया है।

CCTV खराब होने से बढ़ी मुश्किलें, संदिग्ध बाइक की तलाश
जांच में सबसे बड़ी CCTV का खराब होना बन रहा है। ब्लास्ट के समय पुलिस चौकी और उसके आसपास के मुख्य सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। हालांकि, पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल की महत्वपूर्ण लीड मिली है। जिसके आधार पर आसपास के रास्तों के अन्य कैमरों को खंगाला जा रहा है।

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट
दिवाली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इस संवेदनशील इलाके में हुए ब्लास्ट के बाद पूरी दिल्ली-NCR में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर्स पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें