लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश

https://youtube.com/shorts/n6ZSRfAt0OA?feature=share

 

आमिर खान के भांजे इमरान खान पर CJP के प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई, बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत के बाद आव्रजन नियमों के तहत जांच शुरू !

रिपोर्ट – संतेश्वर वर्मा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में उनकी भागीदारी के बाद की गई है।

10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ था, जिसमें इमरान खान भी शामिल हुए थे। इससे पहले, वह 22-23 जुलाई को NEET पेपर लीक के विरोध में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। फिलहाल, इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है।

इमरान खान ने उठाए थे सवाल

10 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में वह पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आए। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं।’ मीडिया से बातचीत में इमरान खान ने कहा था कि वह मुंबई के एक नागरिक के तौर पर वहां आए थे और उनकी कोई खास मांग नहीं थी।

बीजेपी नेता की शिकायत के बाद बढ़ा मामला

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने प्रदर्शन में इमरान खान की भागीदारी पर सवाल उठाते हुए मुंबई पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की थी। उन्होंने आपत्ति जताई थी कि एक विदेशी नागरिक भारत में राजनीतिक प्रदर्शन में कैसे शामिल हो सकता है और क्या इसके लिए उसने आवश्यक अनुमति ली थी।

इसके बाद इमरान खान के विदेशी नागरिक होने और प्रदर्शन में उनकी भागीदारी को लेकर आव्रजन नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 29 और 7 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में उनके खिलाफ आव्रजन कानूनों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

इस मामले के सामने आने के बाद अब इमरान खान के भारत में रहने की स्थिति और राजनीतिक प्रदर्शनों में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और संबंधित कानूनी प्रावधानों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। 28 अक्टूबर की समयसीमा को देखते हुए अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि इमरान खान आगे क्या कदम उठाते हैं और इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या अगला फैसला लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें