रिपोर्ट-संतेश्वर वर्मा
हैदराबाद: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले क्रिकेट गलियारों से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आईपीएलकी दो सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स CSK और सनराइजर्स हैदराबाद SRH ने आपस में 4 खिलाड़ियों की एक बहुत बड़ी ट्रेड डील फाइनल कर ली है। इस ब्लॉकबस्टर डील के तहत इंग्लैंड के आक्रामक ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स अब पीले रंग की जर्सी CSK में नजर आएंगे। वहीं, चेन्नई ने इसके बदले अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और ऑस्ट्रेलियाई डेथ-ओवर स्पेशलिस्ट नाथन एलिस को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने फाइनल कर लिया है।
लिविंगस्टोन और एडवर्ड्स से CSK को क्या होगा फायदा?
लियम लिविंगस्टोन के आने से CSK को मध्यक्रम में एक ऐसा आक्रामक बल्लेबाज मिला है जो स्पिन को बेहतरीन खेलता है। सबसे खास बात यह है कि वह लेग-स्पिन और ऑफ-स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी कर सकते हैं, जो चेपॉक (चेन्नई) के टर्निंग ट्रैक पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए एक बड़ा हथियार साबित होगी। हालांकि लिविंगस्टोन का आईपीएल 2026 सीजन SRH के लिए कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन CSK ने उनकी मैच जिताने की क्षमता पर बड़ा दांव खेला है। जैक एडवर्ड्स के साथ मिलकर वे टीम के निचले-मध्यक्रम को गहराई देंगे।

SRH ने गेंदबाजी को क्यों बनाया और मजबूत?
खलील अहमद की फिर से घर वापसी हो गई है। दरअसल, 2018 से 2021 खलील अहमद हैदराबाद के लिए ही खेलते थे। उन्होंने आईपीएल 2025 में CSK के लिए 15 विकेट चटकाए थे। अब कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर वे पावरप्ले में बाएं हाथ के एंगल से विपक्षी टीम को शुरुआती झटके देने का काम करेंगे। साथ ही नाथन एलिस अपनी सटीक यॉर्कर से टीम को मजबूत करेंगे और पैट कमिंस व भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर एलिस हैदराबाद की डेथ बॉलिंग को अभेद्य बनाएंगे, जो पिछले सीजन में टीम की थोड़ी कमजोर कड़ी रही थी।

IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा
IPL 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी। इससे पहले सभी 10 टीमों को 17 नवंबर तक बताना होगा कि वे अपने मौजूदा खिलाड़ियों में से किन्हें साथ बनाए रखना चाहती हैं। पिछली तीन नीलामियां भारत से बाहर हुई थीं। 2024 में दुबई, 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा और 2026 में अबू धाबी में ऑक्शन हुआ था।





