लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

नोएडा के सेक्टर 125 में कृष्णा फूड पॉइंट होटल में भीषण आग, 5 से 6 दुकानें जलकर खाक

दो सिलेंडर फटने की भी सूचना, आग पर काबू पाने में जुटीं दमकल की 10 गाड़ियां; शॉर्ट सर्किट की आशंका, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार।

रिपोर्ट- संतेश्वर वर्मा

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 125 में शनिवार दोपहर कृष्णा फूड पॉइंट होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में आसपास की 5 से 6 दुकानें भी आ गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग के दौरान दो सिलेंडर फटने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

यह घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 125 में हुई। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकलकर्मी आग बुझाने और उसे आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने में जुटे हैं।

जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं

आग की चपेट में आने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन दमकल विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें