लोड हो रहा है...
ब्रेकिंग न्यूज़
खबरें लोड हो रही हैं...
हमें फॉलो करें :

आगरा पहुंचे दिलजीत दोसांझ ;ताजमहल की खूबसूरती पर हुए फिदा , फैंस में सेल्फी लेने की मची होड़

रिपोर्ट: संतेश्वर वर्मा

आगरा। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंगलवार सुबह आगरा पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया और करीब 40 मिनट तक स्मारक परिसर में बिताए। इस दौरान दिलजीत ताजमहल की बेमिसाल वास्तुकला और सफेद संगमरमर से बनी इसकी भव्यता को निहारते नजर आए।

ताजमहल परिसर में भ्रमण के दौरान उन्होंने स्मारक की ऐतिहासिक वास्तुकला को करीब से देखा। इस दौरान दिलजीत ने प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने ताजमहल परिसर में एक रील शूट की और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

कूल लुक में नजर आए दिलजीत

ताजमहल के भ्रमण के दौरान दिलजीत दोसांझ अपने खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने ग्रे रंग की टी-शर्ट, लाल जैकेट, ढीली नीली जींस और अपनी सिग्नेचर सफेद पगड़ी पहनी हुई थी। उनका यह लुक प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

फैंस में सेल्फी लेने की मची होड़

दिलजीत दोसांझ के ताजमहल पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस में होड़ मच गई। दिलजीत ने भी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया।

अभिनेता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में विशेष सतर्कता बरती गई। उनकी आगरा यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें